टी-20 वर्ल्ड कप के बीच स्टार क्रिकेटर केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट ले लिया है. 39 साल के हो चुके केदार जाधव सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए संन्यास की जानकारी दी. केदार ने एक्स पर लिखा कि 'मेरे पूरे करियर के दौरान प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद, 3 बजे से मुझे क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायर माना जाए'.