मुसीबत की इस घड़ी में भारत एक बार फिर नेपाल के लिए मसीहा बनकर सामने आया है. पड़ोसी देश नेपाल में आए संकट के बीच भारतीय सेना की टनल रेस्क्यू टीम ने वहां की सेना के साथ मिलकर एक बड़ा और बेहद मुश्किल बचाव अभियान चलाया है. यह रेस्क्यू ऑपरेशन लांगटांग टनल में चलाया गया, जहां भारी तबाही के बाद कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका थी.