अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के लिए भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं को लेकर चिंता बढ़ाने वाला सर्वे सामने आया है. एएपीआई डेटा के सर्वे के मुताबिक आगामी मध्यावधि चुनावों में भारतीय-अमेरिकियों का बड़ा हिस्सा डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के साथ जाने की तैयारी में है. प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों चुनावों में 66 प्रतिशत लोग डेमोक्रेट्स को वोट देने की बात कह रहे हैं, जबकि रिपब्लिकन उम्मीदवारों का समर्थन अपेक्षाकृत काफी कम नजर आया है.