भारत की क्रिकेट टीम जून महीने में दो टी20 मैच खेलने के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी. पहला टी20 मैच 26 जून को होगा जबकि दूसरा मुकाबला 28 जून को होगा. ये दोनों मुकाबले बिल्फास्ट में खेले जाएंगे. बीसीसीआई ने दौरे की घोषणा कर दी है. हाल के सालों में यह भारतीय टीम का चौथा दौरा होगा. इस दौरे से भारतीय क्रिकेट टीम को अंतरराष्ट्रीय मैचों में मजबूती मिलेगी और खिलाड़ियों को अनुभव मिलेगा.