राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि भारत अगले पांच सालों में अमेरिका से 45 लाख करोड़ रुपए का निवेश और व्यापार करेगा. इसमें ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, कृषि और कोयला जैसे उत्पाद शामिल हैं. हालांकि भारत सरकार ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की. यह कहते हुए कि भारत का सालाना बजट 31 लाख करोड़ रुपए है, इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या इतना बड़ा निवेश संभव है.