होर्मुज पर टेंशन तो भारत ने बदला गेम.पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई है. इसी बीच भारत ने अपनी ऊर्जा रणनीति में बदलाव करते हुए कच्चे तेल की आपूर्ति को ज्यादा सुरक्षित बनाने के कदम उठाए हैं. सरकार के मुताबिक अब भारत अपने कुल कच्चे तेल आयात का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के अलावा दूसरे रास्तों से ला रहा है, जबकि पहले ये हिस्सा करीब 55 प्रतिशत था