भारत सरकार अब पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा को हाईटेक “स्मार्ट बॉर्डर” मॉडल में बदलने की तैयारी कर रही है. नई व्यवस्था के तहत सीमाओं पर कैमरे, सेंसर, रडार और रियल-टाइम निगरानी तकनीक तैनात की जाएगी. सरकार का लक्ष्य घुसपैठ, ड्रग्स तस्करी और कैटल स्मगलिंग पर सख्ती से रोक लगाना है. अधिकारियों के मुताबिक, स्मार्ट फेंसिंग और आधुनिक निगरानी तकनीक से सीमा सुरक्षा पहले से ज्यादा मजबूत और प्रभावी बनाई जाएगी.