देश के कई हिस्सों में 20 अगस्त को मानसून सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है. दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर में भी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में मौसम सक्रिय रहने के आसार हैं.