होर्मुज पार कर भारत पहुंचने वाले हैं 2 और LPG टैंकर, ला रहे 94,000 टन गैस. स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज के जरिए भारत की ऊर्जा आपूर्ति को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. अगले 48 घंटों में दो गैस टैंकर इस संवेदनशील मार्ग को पार कर मुंबई और मंगलुरु पहुंचेंगे. इन दोनों टैंकरों में करीब 94,000 टन एलपीजी है, जिससे भारत की लगभग तीन दिनों की घरेलू गैस जरूरत पूरी हो सकेगी