अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच जारी आमने-सामने की स्थिति को लेकर आईटीबीपी महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने अहम जानकारी दी है. उनके मुताबिक, असफिला जैसे इलाकों में चीनी सैनिक भारतीय समझ वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा से छह-सात किलोमीटर दूर तंबू लगाए हुए हैं. इस बीच आईटीबीपी ड्रोन, ड्रोन रोधी तकनीक, विशेष कमांडो और आधुनिक प्रशिक्षण के जरिए सीमा पर अपनी तैयारियां मजबूत कर रही है.