महाराष्ट्र के इंदापुर में जमीन विवाद को लेकर 65 वर्षीय बुजुर्ग के साथ सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि तुकाराम राउत के दोनों बेटों ने उन्हें घेरकर लकड़ी के डंडे से पीटा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस जमीन की बिक्री और विवाद की वजह की जांच कर रही है.