लोकसभा चुनाव में महिला आरक्षण के लागू होने को लेकर सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि यह बिल बहुत दिनों पहले पास हुआ था लेकिन इसके लागू करने का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं था. महिलाओं के हित में यह कदम बहुत जरूरी है. हम इस बात का स्वागत करते हैं कि जल्द से जल्द इस बिल को लागू किया जाए ताकि महिलाओं को सुरक्षा और अधिकार मिल सके. महिलाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो उनकी स्थिति को मजबूत करेगा.