उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का प्रभाव गाजियाबाद में साफ नजर आ रहा है. पुलिस ने अपराधियों का चिन्हीकरण कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. कई अपराधी पुलिस के सामने अपने अपराधों के लिये माफी मांगते हुए आगे अपराध न करने का वादा कर रहे हैं. पुलिस ने एक हज़ार से अधिक अपराधियों का सत्यापन कर उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी है.