उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का गाजियाबाद में असर साफ दिखाई दे रहा है. पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर उनसे सीधे संवाद किया. कई अपराधियों ने पोस्टर लेकर सार्वजनिक रूप से अपराध छोड़ने का संकल्प लिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी मांगी. इस दौरान एक हजार से अधिक अपराधियों की जांच की गई और उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.