ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले ने तेल अवीव में भारी तबाही मचाई है. बाउंड्री वॉल सहित आसपास की बिल्डिंगें और पेवमेंट टूट गए हैं. टूटे हुए सीमेंट के टुकड़े हर जगह बिखरे हुए हैं जो हमले की स्पष्ट निशानी हैं. हालाँकि मिसाइल हमलों में कमी आई है, फिर भी शहर में खतरा बरकरार है और लोग हमले की सूचना मिलते ही बम बंकरों की ओर भागते हैं.