IITian बाबा ने प्रेमिका संग रचाई शादी. बताया फ्यूचर की प्लानिंग. प्रयागराज के महाकुंभ 2025 में चर्चा में आए ‘IITian बाबा’ अभय सिंह ने गुपचुप शादी कर ली है. हाल ही में वे अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ पहली बार अपने पैतृक शहर झज्जर पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत हुआ. घर पहुंचने पर प्रीतिका ने मंगल कलश के साथ गृह प्रवेश किया, जबकि परिवार ने तिलक और आरती से नए जोड़े का स्वागत किया