अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से बातचीत को लेकर कहा कि अगर इस्लामाबाद में कोई महत्वपूर्ण समझौता साइन होता है तो मैं पाकिस्तान जाना चाहूंगा. पाकिस्तान का इतिहास बड़ा है और इस्लामाबाद एक महत्वपूर्ण शहर है. यहां के फील्ड मार्शल और प्रधानमंत्री दोनों ने बहुत अच्छी सेवाएं दी हैं. इस वजह से मैं पाकिस्तान यात्रा की इच्छा रखता हूं. यह समझौता होने पर पाकिस्तान जाना मेरे लिए गर्व और खुशी का कारण होगा.