हैदराबाद के गोलकोंडा में पुलिस ने बिना चिकित्सकीय डिग्री मरीजों का इलाज करने के आरोप में 23 वर्षीय मोहम्मद अदनान को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, वह हिकमा सेहत केयर सेंटर में मरीजों को देख रहा था. छापेमारी में बिना लेबल वाली दवाइयां, पाउडर, पर्ची किताब और अन्य दस्तावेज बरामद हुए. पुलिस सेंटर की गतिविधियों, सोशल मीडिया प्रचार और एक योग्य यूनानी डॉक्टर की भूमिका की भी जांच कर रही है.