इंदौर के बड़गोंदा क्षेत्र में पत्नी को वापस घर ले जाने पहुंचे एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान लोहे की टॉमी से हमला किया गया था. अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.