उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. सुरक्षा के पारंपरिक इंतजामों के साथ-साथ इस बार एक अलग तरह की चुनौती भी सामने आई है, वह है यहां के शरारती बंदर, जो झपट्टा मारकर लोगों का चश्मा छीन लेने के लिए कुख्यात हैं. इसके लिए यहां लंगूरों की तस्वीर लगाई गई है.