बारिश में कमी का मतलब सिर्फ पानी की कमी नहीं बल्कि एक दुष्चक्र की शुरुआत भी है जो देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है. जब बारिश कम होती है तो फसलों की पैदावार घटती है जिससे उत्पादन में कमी आती है. यह स्थिति न केवल किसानों को बल्कि पूरे देश की GDP पर भी असर डालती है.