लोगों को सिलेंडर नहीं मिलने के समाजवादी पार्टी के दावे पर बीजेपी ने पलटवार किया है. पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि ये आरोप लगाने वाले व्यक्ति को 24 घंटे के अंदर सिलेंडर मिल गया. यह साबित करता है कि पूरे 2.5 दिन के भीतर हर व्यक्ति को घरेलू सिलेंडर मिल रहा है. इसके बावजूद पैनिक क्रिएट करना आपदा में अवसर खोजने वाली मानसिकता को दर्शाता है.