होटल मालिक का कहना है कि गैस हमारी जीवन धारा है. अगर गैस उपलब्ध नहीं होगी तो होटल और अन्य व्यवसाय कैसे चलेंगे. सरकार का सबसे पहला कर्तव्य है कि वह उन सभी कानूनी व्यवसायों जैसे कि होटलियर्स और अन्य व्यवसायियों को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करे. हालांकि, इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है.