केंद्र सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने सभी राज्यों के सरकारी और निजी अस्पतालों में एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल डिवाइस को दोबारा उपयोग न करने का निर्देश दिया है. नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई हो सकती है. दोबारा इस्तेमाल से एचआईवी और हेपेटाइटिस जैसे संक्रमण फैलने का खतरा रहता है.