होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव ने दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इसी बीच भारत का एक जहाज सुरक्षित मार्ग से गुजरने की खबर चर्चा में है. यह समुद्री रास्ता वैश्विक तेल व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव के बीच दुनिया की नजर अब होर्मुज और वहां की स्थिति पर टिकी हुई है.