महाराष्ट्र साइबर ने रैपर यो यो हनी सिंह को 5 अक्टूबर को पूछताछ के लिए तलब किया है. 14 सितंबर को जारी नोटिस को फाइनल रिमाइंडर बताया गया है. यह मामला मुंबई में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है. विभाग ने जांच में सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.