बिजनौर के सिविल लाइंस इलाके में चोरी के बाद एक युवक पुलिस से बचने के लिए नाले के नीचे जाकर छिप गया. युवक नशे की हालत में था और काफी देर तक वहीं पड़ा रहा. आसपास के लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से युवक को नाले से बाहर निकाला. हालत बिगड़ी होने पर उसे जिला अस्पताल बिजनौर भेजा गया.