ईरान के साथ, हिजबुल्लाह ने भी इजरायल पर हमला तेज कर दिया है. हाल ही में हिजबुल्लाह ने आधे घंटे के अंदर उत्तरी इजरायल को निशाना बनाते हुए सैकड़ों रॉकेट दागे. लेबनान के मर्जायून शहर से सीमा के पार इजरायल में यह हमले देखे गए. मर्जायून रणनीतिक महत्व का शहर है जो दक्षिणी लेबनान में स्थित है.