उत्तराखंड के चमोली जिले में 15,210 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बंद होने वाले हैं. 8 अक्टूबर की रात से जारी बर्फबारी के कारण दोनों पवित्र स्थलों और आसपास के पहाड़ों पर आधा फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है. कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु अंतिम दर्शन और अरदास के लिए पहुंच रहे हैं. पाकिस्तान से आए सिख श्रद्धालुओं का जत्था भी धार्मिक रस्मों में शामिल होगा.