मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश लगातार जारी है जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटों में पालघर जिले में सबसे अधिक 203.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है. इस बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है.