ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों में पश्चिम भारत पर घने बादल दिखाई दिए हैं. गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है. कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ा. ISRO की सैटेलाइट निगरानी से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, जिससे समय रहते चेतावनी जारी करने में मदद मिल रही है.