दिल्ली के शाहदरा में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है. यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स पर गोली चली. बताया जा रहा है कि 7-8 राउंड फायरिंग हुई और कम से कम चार गोलियां लगी है. बाइक पर आए दो हमलवारों ने हमला किया. पीड़ित बर्तन व्यापारी है और इस हमले में उनकी मौत हो गई.