सरकार ने रात में तेज हेडलाइट और हाई-बीम से होने वाली परेशानी कम करने के लिए नए नियमों का प्रस्ताव दिया है. बाइक-कार की हेडलाइट इंटेंसिटी घटाने, लो-बीम ऑटोमैटिक सिस्टम और शहरों में हाई-बीम ऑडियो अलर्ट की तैयारी है. फिलहाल ये प्रस्तावित नियम हैं, लागू नहीं हुए हैं. मंत्रालय ने सुझाव और आपत्तियों के लिए 30 दिन का समय दिया है. बदलाव अप्रैल 2027 से लागू होने की संभावना है.