सावन की कांवड़ यात्रा में हरियाणा के रोशन लाल अपनी अनोखी नंदी स्वरूप कांवड़ को लेकर श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. हरिद्वार से गंगाजल भरने से पहले उन्होंने नंदी का गंगा स्नान कराया और पूजा की. करीब 800 किलोमीटर की यह पैदल यात्रा आस्था के साथ भगवान शिव और नंदी के प्रति समर्पण का संदेश भी दे रही है.