हरिद्वार के हर की पौड़ी घाट पर इन दिनों गंगा का पानी कम होने से कचरे की तस्वीर सामने आई है. गंग नहर को सालाना सफाई और मरम्मत के लिए 18 दिनों तक बंद किया गया है. पानी हटने के बाद घाटों पर पुराने कपड़े, पॉलिथीन और प्लास्टिक कचरा दिखाई दे रहा है. स्थानीय लोगों ने गंगा में कपड़े छोड़ने की आदत पर सवाल उठाए हैं. नहर 7 नवंबर की मध्यरात्रि को दोबारा खुलने वाली है.