गुरुग्राम के सेक्टर 89 में देर रात दिल्ली नंबर की महिंद्रा थार के चालक ने कथित तौर पर रैपिडो कैब को बार बार टक्कर मारकर दहशत फैला दी. विवाद के बाद दो युवक कैब में बैठे थे, तभी चालक ने गाड़ी पीछे कर तेज रफ्तार से हमला किया. टक्कर में कैब बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन एयरबैग खुलने से तीन लोगों की जान बच गई. पुलिस ने मामला दर्ज किया है.