मध्य प्रदेश के गुना में खेती के लिए बैल ले जा रहे अलीराजपुर के किसानों के दो वाहनों को गौसेवकों ने रोक लिया. किसानों के पास मंत्री नागर सिंह चौहान का पत्र था, जिसमें 10 बैल ले जाने की अनुमति का अनुरोध किया गया था. शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों वाहन जब्त किए और छह लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया. जांच जारी है.