अरब सागर में उठे तूफान बिपरजॉय को लेकर गुजरात में सस्पेंस और सावधानी का एक साथ माहौल है. तूफान अभी गुजरात तट से करीब 800 किलोमीटर दूर है लेकिन करीब 32 घंटे में तटीय इलाकों में इसके प्रभाव के बढ़ने की आशंका है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश हो सकती है.