गुजरात के पंचमहल जिले में कक्षा 12 की परीक्षा में देर से पहुंचने पर हल्की फटकार से एक छात्र इतना नाराज हो गया कि उसने महिला इनविजिलेटर को थप्पड़ मार दिया. छात्र ने टीचर से कहा, घर में कोई मुझसे कुछ नहीं पूछता, तुम कौन होती हो पूछने वाली, और फिर उन पर हाथ उठा दिया. स्कूल में हुई घटना, CCTV में कैद हो गई.