गुजरात विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो चुका है. पहले दिन डेप्युटी स्पीकर पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें बीजेपी के उम्मीदवार पूर्णेश मोदी को ध्वनिमत से नया डेप्युटी स्पीकर चुना गया. पूर्णेश मोदी 2027 तक विधानसभा के उपाध्यक्ष बने रहेंगे। इस पद पर उनकी वापसी को मजबूत माना जा रहा है.