पहले प्राइवेट कर्मचारी, फिर मेड्स और अब सैलरी बढ़ाने की मांग पर ग्रेटर नोएडा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कर्मचारी भी धरने पर बैठ गए हैं. यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया है और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से वेतन और ओवरटाइम भुगतान को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.