ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 इलाके में गैस सिलेंडर चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दो शातिर बदमाशों ने बच्चों को झांसा देकर घर से दो सिलेंडर पार कर दिए. घटना के समय घर में केवल 8 और 14 साल के दो बच्चे मौजूद थे, जबकि उनके माता पिता ड्यूटी पर गए हुए थे.