ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 5 दिन की नवजात बच्ची की खरीद फरोख्त का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, बच्ची का 2 लाख 60 हजार रुपये में सौदा हो रहा था. इस मामले में प्राइवेट अस्पताल की मालकिन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामला तब सामने आया, जब एक व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर इसकी सूचना दी.