संसद के आगामी मॉनसून सत्र को लेकर सरकार ने अपनी रणनीतियां और तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी वजह से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ सहयोगी दलों के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे.