गोरखपुर में भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या के बीच सांसद रवि किशन और पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी की कथित फोन बातचीत चर्चा में है. जलनिकासी की समस्या को लेकर हुई बातचीत में दोनों के बीच सपा और बसपा को लेकर टिप्पणियां सुनाई देने का दावा किया गया. वायरल वीडियो में बातचीत का हिस्सा सामने आया है. वहीं रवि किशन ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जलनिकासी के निर्देश भी दिए