बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी में जारी गिरावट के बाद 3 फरवरी को सोना और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर वायदा कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुएं तूफानी तेजी के साथ खुलीं. 2 फरवरी को 2.25 लाख रुपये प्रति किलो तक फिसल चुकी चांदी 3 फरवरी को एक झटके में 21,000 रुपये से ज्यादा चढ़ गई.