युद्ध के 37 दिन में गिरा सोना-चांदी, सोना ₹16,000 और चांदी ₹50,000 तक सस्ती. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच जहां बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है, वहीं सोना-चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अल्टीमेटम और क्षेत्रीय तनाव के बावजूद, सुरक्षित निवेश माने जाने वाले इन धातुओं के दाम नीचे आए हैं