सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भी गिरावट जारी रही. एमसीएक्स पर कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव टूट गए. चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोना भी कमजोर कारोबार करता दिखा. दोनों धातुएं अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रही हैं, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजर बाजार की अगली चाल पर बनी हुई है.