सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट का दौर जारी है. बजट के दिन भारी टूटने के बाद 2 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर वायदा कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुएं और सस्ती हो गईं. एक किलो चांदी की कीमत करीब 16,000 रुपये तक गिर गई, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 4,000 रुपये से ज्यादा टूट गया है.