सोना और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हालांकि बीते सप्ताह दोनों कीमती धातुओं के दाम लगभग स्थिर रहे. एमसीएक्स से लेकर घरेलू बाजार तक गोल्ड और सिल्वर रेट में मामूली बदलाव दर्ज किए गए हैं. इसके बावजूद सोना और चांदी अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई स्तर से काफी सस्ते बिक रहे हैं. ऐसे में ज्वेलरी खरीदने या निवेश की योजना बना रहे लोग बाजार के ताजा भाव पर नजर बनाए हुए हैं.